Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

Bihar Bhumi Khatiyan Kaise Nikale | 2024 में अपने जमीन का Original खतियान कैसे निकले : Very Useful

Bihar Bhumi Khatiyan Kaise Nikale

बिहार राज्य के मूल निवासियों के लिए यह जानकारी काफी ज्यादा महत्वपूर्ण होने वाली है। इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं कि किस तरह से बिहार के निवासी अपनी जमीन के सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों में से एक भूमि खतियान को कैसे प्राप्त कर सकते हैं। यह प्रक्रिया बेहद ही आसान है और बेहद ही कम समय में घर बैठे ही आप अपनी जमीन का खतियान चैक व इसे डाउनलोड कर सकते हैं। अपने स्मार्टफोन या फिर लैपटॉप की मदद से बिहार भूमि खतियान को डाउनलोड किया जा सकता है। 

कई लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है कि आखिर खतियान क्या होता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि खतियान जमीन से जुड़ा हुआ एक बेहद ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। यह अलग-अलग प्रकार के होते हैं। खतियान से जुड़ी विस्तृत जानकारी के बारे में आप आगे पढ़ेंगे। साथ ही आप यह भी जान पाएंगे कि किस तरह से बिहार के मूल निवासी बिहार भूमि खतियान को डाउनलोड कर सकते हैं। खतियान से जुड़ी संपूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।

Bihar Bhumi Khatiyan Kaise Nikale Details in Hindi

आप सभी जमीन से जुड़े दस्तावेज खतियान को घर बैठे ही ऑनलाइन माध्यम से निकाल सकते हैं। आप चाहें तो डाउनलोड करके इसे अपने पास सुरक्षित भी रख सकते हैं। बिहार के हर जिले के खतियान अब ऑनलाईन उपलब्ध हैं, जिसे चेक व डाउनलोड करने की प्रक्रिया आगे हम बताने वाले हैं। कई लोगों को इसके बारे में नहीं पता है कि खतियान कितने प्रकार के होते हैं, आइए आपको विस्तार से इसके बारे में भी बताते हैं।

जैसा कि आपको बताया कि खतियान जमीन से जुड़ा हुआ एक डॉक्यूमेंट होता है, जिसमें जमीन से संबंधित कई सारी महत्वपूर्ण जानकारियां होती हैं। खतियान में आप जमीन के मालिक का नाम समेत उसके पिता का नाम, मौज संख्या, थाना नंबर, जिले का नाम, प्लाट नंबर, आंचल का नाम, जमीन का दखल समेत कई सारी जानकारी विस्तार से दी गई होती है। खतियान अलग-अलग प्रकार के होते हैं, इसका विवरण आपको नीचे दिया गया है। 

खतियान के प्रकार 

रैयती खतियान : जैसा कि हमने आपको बताया कि अलग-अलग प्रकार के खतियान होते हैं। इसमें से एक रैयती खतियान होता है, जो कि समान भूमियों के लिए बनाया जाता है। इस खतियान में सामान्य भूमि से जुड़ी हुई सभी महत्वपूर्ण जानकारियां अंकित होती है।

सिकमी खतियान: सिकमी खतियान में खासतौर पर बटाई , हुंडा व चौथाई के रूप में प्रदान की गई जमीन का विवरण होता है। यदि कोई अपनी जमीन को बटाई , हुंडा अथवा चौथाई पर चल रहा है, तो खतियान के अंतर्गत इस जानकारी को लिखा जाता है। 

मुस्त्वाहा खतियान : कई बार कुछ लोग अपनी जमीन को मंदिर या किसी संस्थान को दान दे देते हैं, ऐसे में यह जानकारी मुस्त्वाहा खतियान में लिखी जाती है। ऐसी जमीनों के लिए मुस्तफा खतियान को बनाया जाता है। इसे भी आप ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।

मुक्त तनाजा खतियान: कुछ जमीन ऐसी होती हैं जिन पर दो पक्षों के बीच झगड़ा होता है। इन जमीनों को विवादित कैटेगरी में शामिल किया जाता है। जब तक असली मालिक का फैसला नहीं आ जाता, तब तक ऐसी जमीनों को मुक्त तनाजा खतियान में लिखा जाता है।

बिहार सरकार का खतियान : बिहार राज्य में जो भी जमीनें है, जिन पर पुरानी इमारतें, तालाब, जंगल, नदी, बांध आदि बने हुए हैं या फिर ऐतिहासिक इमारतें, लावारिस जमीन ने यह सब बिहार सरकार के खतियान के अंतर्गत आती है। इन पर बिहार सरकार का अधिकार होता है। इन सभी की जानकारी बिहार सरकार के खतियान में होती है। 

भारत सरकार का खतियान : भारत में कई सारे जमीन, जंगल, नदियां, ऐतिहासिक स्थल है जिन पर केंद्र सरकार का अधिकार है। यह सभी भूमि जो केंद्र सरकार के अधीन आती हैं, उनकी जानकारी को भारत सरकार के खतियान के अंतर्गत लिखा जाता है।

वर्तमान में खतियान के प्रकार

  • Cadastral survey khatiyan
  • Chakbandi Khatiyan
  • Revisional Survey Khatiyan

खतियान निकालने के लिए जरूरी जानकारी

  • रैयत का नाम
  • खाता नंबर
  • खेसरा नंबर
  • जिला का नाम
  • ब्लॉक का नाम
  • मौजा का नाम
Bihar bhumi khatiyan kaise nikale
Bihar Bhumi Khatiyan Kaise Nikale

बिहार भूमि खतियान को डाउनलोड करने की प्रक्रिया 

यदि आप भी Bihar Bhumi Khatiyan Kaise Nikale यह जानकारी हासिल करना चाहते हैं, तो नीचे आपको स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया के बारे में बताया गया है। इस प्रक्रिया का पालन कर आप आसानी से बिहार खतियान को चैक व डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए आपके पास लैपटॉप या फिर स्मार्टफोन होना चाहिए, जिसमें इंटरनेट चलता हो।

  • बिहार भूमि खतियान डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर आपको अपना खाता देखें नामक एक विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर बिहार राज्य का पूरा नक्शा आ जाएगा।
  • आपकी जमीन जिस जिले में स्थित है, उसका चयन कर लें।
  • आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुल कर आ जाएगा, यहां पर आपको अपने जिले के अंचल के मानचित्र के विकल्प पर क्लिक कर देना होगा।
  • अब अपने मौजे का चयन करें।
  • इसके बाद आपको खाता खोजने के विकल्प पर क्लिक कर देना है।
  • यहां आप अपनी जमीन का खाता संख्या डालकर खतियान को निकाल सकते हैं।

Important Link

More Update Join Telegram GroupClick Here
Join Whatsapp GroupLink-1 | Link-2
Original खतियान चेकClick Here
खतियान देखेClick Here
जमाबंदी पंजी-2 देखेClick Here
Official WebsiteClick Here
Sarkari YojanaClick Here

निष्कर्ष

आर्टिकल में Bihar Bhumi Khatiyan Kaise Nikale की प्रक्रिया बताई गई है। इसका पालन कर बिहार के भू-मालिक अपनी जमीन का खतियान डाउनलोड कर सकते हैं। इस आर्टिकल को पढने के बाद आप अच्छे से समझ गए होंगे कि खतियान को कैसे निकाला जाता है। अब भी आपके मन में इससे जुड़ा कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। अधिक से अधिक लोगों तक यह जानकारी पहुंचे इसके लिए आप आर्टिकल को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर साझा करें।

Avatar of raushan kumar

About RAUSHAN KUMAR

Raushan Kumar is a passionate blogger with a deep interest in providing the latest information on jobs, education, scholarships, Admission and government schemes. His mission is to empower his readers with the knowledge they need to achieve their goals and lead fulfilling lives.

Leave a Comment