Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

Bihar Jamin Dakhil Kharij Online Apply 2024 | ऑनलाइन अपने जमीन का दाखिल खारिज करे : Very Useful

Bihar Jamin Dakhil Kharij Online Apply 2024

बिहार के कई लोग अपनी जमीन का दाखिल खारिज करवाना चाहते हैं, लेकिन इन्हें इस बारे में जानकारी नहीं है कि किस तरह से ऑनलाइन दाखिल खारिज के लिए आवेदन किया जाता है। इस आर्टिकल में हम आपको विस्तार से बताने वाले हैं कि बिहार में जमीन का दाखिल ख़ारिज कैसे करवाना होगा। जमीन का दाखिल खारिज कौन करता है। आर्टिकल को पढ़ने के बाद आपको कई सारे सवालों के जवाब मिल जाएंगे, इसलिए आपसे निवेदन है कि अंत तक आर्टिकल को जरूर पढ़ें।

जमीन की दाखिल खारिज प्रक्रिया को म्यूटेशन भी कहा जाता है। पहले इस प्रक्रिया को पूर्ण करने के लिए आपको दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते थे, लेकिन अब ऑनलाइन माध्यम से ही बिहार के मूल निवासी म्यूटेशन की प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

जब भी हम नई जमीन को खरीदते हैं तो आपको जमीन म्यूटेशन की प्रक्रिया पूर्ण करनी होती है। यह एक कानूनी प्रक्रिया होती है जो की दर्शाती है कि आप जमीन के असली मालिक बन गए हैं। जब आप जमीन की रजिस्ट्री कर लेते हैं तो उसके बाद आपको दाखिल खारिज करने की भी जरूरत पड़ती है। ऐसे में आपको जानकारी होनी चाहिए कि किस तरह से ऑनलाइन माध्यम से बिहार दाखिल ख़ारिज प्रक्रिया को पूरा किया जा सकता है। 

Bihar Jamin Dakhil Kharij Online Apply 2024 Details in Hindi

दाखिल खारिज हेतु ऑनलाइन आवेदन करने के लिए आपको कई सारे दस्तावेजों की आवश्यकता भी पड़ेगी, जिनके बारे में आपको नीचे विस्तार से जानकारी की गई है।

  • जमीन से जुड़े हुए सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज (Deed)
  • बेचने वाले का मोबाइल नंबर
  • जमीन खरीदने वाले का आधार कार्ड
  • जमीन से सम्बंधित पुरानी रसीदें आदि। 

जमीन का दाखिल खारिज ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है। बिहार सरकार के द्वारा इस प्रक्रिया को करने के लिए खास पोर्टल भी जारी किया गया है‌। पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद आप ऑनलाइन बिहार म्यूटेशन कर सकते हैं। आगे आपको जमीन का दाखिल खारिज ऑनलाइन माध्यम से हासिल करने की संपूर्ण प्रक्रिया के बारे में बताया गया है। 

पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • यहां पर आपको रजिस्ट्रेशन विकल्प दिखाई देगा, उस पर क्लिक कर दें।
  • स्क्रीन पर दिखाई दे रहे रजिस्ट्रेशन फॉर्म में सभी महत्वपूर्ण जानकारी को दर्ज कर दें।
  • अब रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर देने के बाद आपको लॉग इन आईडी पासवर्ड मिल जाएगा।
Bihar jamin dakhil kharij online apply 2024
Bihar Jamin Dakhil Kharij Online Apply 2024

Bihar Jamin Dakhil Kharij Online Apply करने की पूरी प्रक्रिया 

  • सबसे पहले आपको बिहार भूमि से जुड़ी अधिकारी वेबसाइट पर जाना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज आवेदन करें का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक कर दें। 
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक लॉग इन फॉर्म खुल जाएगा, जहां पर मोबाइल नंबर, पासवर्ड व कैप्चा कोड दर्ज करने के बाद आप लॉग इन कर सकते हैं। 
  • इसके बाद आपको अपने जिले का चयन करने के बाद अप्लाई न्यू म्यूटेशन पर क्लिक कर देना है।
  • स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा, यहां पर म्यूटेशन इनिशियल टाइप में आपको ऑन एप्लीकेशन का चयन करना होगा।
  • आपको इसमें उस व्यक्ति की जानकारी भरनी होगी जिसने जमीन खरीदी है।
  • जानकारी भरने के बाद अपना मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और म्यूटेशन टाइप को भर दें।
  • अब आपको सेव एज ड्राफ्ट एंड नेक्स्ट पर क्लिक कर दें।
  • इसके बाद आपको डॉक्यूमेंट से संबंधित जानकारी देनी होगी।
  • डॉक्यूमेंट की जानकारी देने के बाद सेव एज ड्राफ्ट और नेट पर क्लिक कर दें।
  • जो दस्तावेज आपसे मांगे गए हैं, उन्हें अपलोड कर दें।
  • ध्यान रहे कि आपको दस्तावेजों को पीडीएफ फाइल में कन्वर्ट करके अपलोड करना होगा।
  • पीडीएफ फाइल की साइज़ 1 एमबी या फिर इससे कम होना अनिवार्य है।
  • अगर पीडीएफ फाइल का साइज ज्यादा होगा तो आप इसे अपलोड नहीं कर पाएंगे। 
  • इसके बाद स्क्रीन पर दिखाई दे रहे कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  • अब सेव के बटन पर क्लिक कर दें।
  • अपनी पंजीकरण की संख्या को नोट कर लें या फिर इसका प्रिंट लेकर अपने पास सुरक्षित रख लें।

दाखिल खारिज स्टेटस को देखें

आवेदन करने के बाद यदि आप अपने एप्लीकेशन का स्टेटस देखना चाहते हैं तो नीचे आपको इसकी सम्पूर्ण प्रक्रिया के बारे में बताया गया है। इससे आप बिहार ऑनलाइन दाखिल ख़ारिज स्टेट्स को देख पाएंगे।

  • सर्वप्रथम आप बिहार भूमि की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • होम पेज पर आपको दाखिल ख़ारिज स्टेटस देखें का विकल्प दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें।
  • अपने जिले और अंचल का चयन करें।
  • किस सत्र में आपने आवेदन किया था, उसका चयन करें।
  • अपनी आवेदन संख्या को दर्ज करने के बाद सर्च बटन पर क्लिक कर दें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर दाखिल ख़ारिज की स्थिति आ जाएगी।

Important Link

More Update Join Telegram GroupClick Here
Join Whatsapp GroupLink-1 | Link-2
Online ApplyClick Here
LoginClick Here
Official WebsiteClick Here
Sarkari YojanaClick Here

निष्कर्ष

आर्टिकल में  आपको विस्तार से Bihar Jamin Dakhil Kharij Online Apply 2024 प्रक्रिया के बारे में बताया गया है। सिर्फ बिहार के मूल निवासी जिनकी जमीन बिहार में है, वही ऑनलाइन माध्यम से दाखिल खारिज के लिए आवेदन कर सकते हैं। अगर आपको दाखिल-खारिज प्रक्रिया करने में किसी प्रकार की दिक्कत आ रही है तो आप हमें कमेंट करके पूछ सकते हैं। हमारी टीम के द्वारा आपके सवाल का जवाब जरूर दिया जाएगा। ज्यादा से ज्यादा बिहार के लोगों तक यह जानकारी पहुंचे, इसके लिए आप अपने दोस्तों व रिश्तेदारों के साथ सोशल मीडिया अकाउंट पर आर्टिकल को जरूर साझा करें।

Avatar of raushan kumar

About RAUSHAN KUMAR

Raushan Kumar is a passionate blogger with a deep interest in providing the latest information on jobs, education, scholarships, Admission and government schemes. His mission is to empower his readers with the knowledge they need to achieve their goals and lead fulfilling lives.

Leave a Comment