Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

Bihar Jamin Khatiyan Kaise Nikale 2024 | अब अपने जमीन का खतियान घर बैठे निकाले : Very Useful

Bihar Jamin Khatiyan Kaise Nikale 2024

कई बार जमीन के सिलसिले में या अन्य किसी सरकारी कार्य हेतु हमें अचानक से जमीन के दस्तावेज खतियान की आवश्यकता पड़ जाती है। कई लोगों को इस बारे में जानकारी नहीं है कि बिहार खतियान कैसे निकालते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बिहार खतियान निकालने से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी बताने जा रहे हैं। यदि आपको भी बिहार खतियान ऑनलाइन माध्यम से निकालना है, तो अंत तक इस आर्टिकल को जरूर पढ़िए, जिससे कि आप को जमीन का खतियान निकालने में कोई दिक्कत ना आए। 

खतियान बहुत ही अहम दस्तावेज होता है, जिसकी आवश्यकता कई सारे सरकारी कार्यों के लिए पड़ सकती है। जब अचानक से कोई अधिकारी हमसे इस दस्तावेज की मांग करता है, तो इसे निकलवाने के लिए अब आपको दफ्तर नहीं जाना होगा। आप ऑनलाइन माध्यम से आसान सी प्रक्रिया का पालन कर खतियान को निकाल सकते हैं। कई लोगों को इसे निकालने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी नहीं है, लेकिन इस आर्टिकल को पढ़ने के बाद आप भी ऑनलाइन माध्यम से खतियान को निकाल पाएंगे। 

Bihar Jamin Khatiyan Kaise Nikale 2024 Details in Hindi

जमीन के दस्तावेज खतियान में कई सारी महत्वपूर्ण जानकारी होती है। इसमें आप मलिक का नाम समेत जमीन का खाता, रकवा, खेसरा नंबर, चौद्धरी समेत अन्य महत्वपूर्ण जानकारी को देख सकते हैं। यदि आप अपनी जमीन को बेचना चाहते हैं, तब भी आपको खतियान दस्तावेज की जरूरत पड़ती है। ऐसे में आपको ऑनलाइन माध्यम से खतियान निकालने की प्रक्रिया पता होनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम आपको दो अलग-अलग प्रोसेस बताने वाले हैं, जिससे कि आप आसानी से बिहार खतियान प्राप्त कर सकते हैं।

खतियान क्या होता है?

आइए निकालने की प्रक्रिया से पहले आपको विस्तार से बताते हैं कि आखिर खतियान होता क्या है। आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि खतियान एक जमीन से जुड़ा हुआ अहम दस्तावेज होता है, जिसमें कई महत्वपूर्ण जानकारी अंकित होती है। खतियान में आप रैयत का नाम, खाता, खेसरा नंबर, रकवा, जमीन का क्षेत्रफल समेत कई सारी जानकारी को देख सकते हैं। कई सारे कार्यों के लिए खतियान दस्तावेज जरूरी होता है। कुछ सरकारी कार्य आसानी से ही खतियान की सहायता से पूरे किए जा सकते हैं।

Bihar jamin khatiyan kaise nikale 2024
Bihar Jamin Khatiyan Kaise Nikale 2024

Bihar Jamin Khatiyan Kaise Nikale 2024

Land Record Bihar अपना खाता देखे यहाँ से

ऑनलाइन माध्यम से खतियान कैसे निकाले? यदि आप भी इसके बारे में जानकारी पढ़ना चाहते हैं, तो नीचे आपको स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया दी गई है। इससे आप जान सकते हैं कि किस तरह से ऑनलाइन खतियान को निकाला जा सकता है। यह प्रक्रिया काफी आसान है, जिसे आप घर बैठे ही निकाल कर सकते हैं।

  • सर्वप्रथम आपको खतियान निकालने के लिए लैपटॉप या मोबाइल नंबर मोबाइल की आवश्यकता होगी। 
  • अपने लैपटॉप या स्मार्टफोन में वेब ब्राउज़र को खोलने के बाद गूगल पर जाकर Land Record Bihar लिखकर सर्च करें।
  • आपकी स्क्रीन पर इससे संबंधित आधिकारिक वेबसाइट आ जाएगी, इसे ओपन कर लें।
  • वेबसाइट के होम पेज पर ही आपको खाता देखें का एक विकल्प मिलेगा, इस पर क्लिक कर दें।
  • अब आप जिस जिले की जमीन का खतियान देखना चाहते हैं, उस जिले का चयन करें।
  • जिले के जिस ब्लॉक में आपकी जमीन है, उसका चयन कर लें।
  • अब आपको मौजा की जानकारी देनी होगी।
  • जिस ग्रामीण क्षेत्र में जमीन है, उस ग्राम का चयन कर दें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर खतियान निकालने के लिए अलग-अलग विकल्प दिखाई देंगे।
  • आप जिस भी विकल्प की सहायता से जानकारी निकालना चाहते हैं, उसका चयन कर लें। 
  • यदि आप मौजा की सहायता से खतियान की जानकारी निकालना चाहते हैं, तो मौजा का चयन करें। 
  • अपना मौजा नंबर दर्ज करने के बाद आपकी स्क्रीन पर खतियान की जानकारी आ जाएगी।
  • आप खाता संख्या, खेसरा संख्या, खाता धारी के नाम की सहायता से ही अपने खतियान को देख पाएंगे।

Bhu Abhilekh Portal 2nd Process

ऊपर बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से आप अपनी जमीन का खतियान निकाल सकते हैं। खतियान निकालने की दूसरी प्रक्रिया भी आपको बताई गई है। आप भू अभिलेख पोर्टल की सहायता से भी खतियान को निकाल सकते हैं।

  • खतियान की जानकारी निकालने के लिए भू अभिलेख पोर्टल पर जाए। 
  • पोर्टल के होम पेज पर ही आपको पब्लिक लॉग इन का विकल्प दिखाई देगा।
  • यदि आपने पहले से पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन नहीं किया है तो न्यू रजिस्ट्रेशन के बटन पर क्लिक कर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को पूरा करें।
  • अब आप लॉग इन आईडी पासवर्ड की सहायता से पोर्टल पर लॉग इन कर लें। 
  • इसके बाद स्क्रीन पर आपको कई सारे दस्तावेजों की सूची दिखाई देगी, जो भी दस्तावेज आपको निकालना है उसका चयन करें।
  • हम खतियान निकालना चाहते हैं, इसलिए खतियान दस्तावेज पर क्लिक कर दें।
  • अब आप अपने जिले व ब्लॉक का चयन करें।
  • खाता संख्या या मौजा नंबर दर्ज कर आप खतियान को निकाल सकते हैं।

Important Link

More Update Join Telegram GroupClick Here
Join Whatsapp GroupLink-1 | Link-2
Follow InstagramClick Here
Original खतियान देखेClick Here
अपना खाता खतियान देखेClick Here
जमाबंदी पंजी-2 देखेClick Here
Official WebsiteClick Here
10th, 12th Pass JobClick Here
Sarkari YojanaClick Here

निष्कर्ष : Bihar Jamin Khatiyan Kaise Nikale 2024

आर्टिकल में आपको खतियान निकालने की दो अलग-अलग प्रक्रिया बताई गई है। जो भी प्रक्रिया आपको आसान लगती है आप उसे फॉलो कर ऑनलाइन माध्यम से खतियान निकाल सकते हैं। यह आर्टिकल पढने के बाद आप अच्छे से जान गए होंगे कि खतियान को कैसे निकाला जाता है। अब भी आपके मन में इससे जुड़ा कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। अधिक से अधिक लोगों तक यह जानकारी पहुंचे इसके लिए आप आर्टिकल को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जरूर साझा करें।

Avatar of raushan kumar

About RAUSHAN KUMAR

Raushan Kumar is a passionate blogger with a deep interest in providing the latest information on jobs, education, scholarships, Admission and government schemes. His mission is to empower his readers with the knowledge they need to achieve their goals and lead fulfilling lives.

Leave a Comment