Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

Bihar Jamin Survey 2024 | बिहार जमीन सर्वे 2024 जाने पूरी जानकरी, फॉर्म Pdf : Very Useful

Bihar Jamin Survey 2024

बिहार सरकार के द्वारा बिहार जमीन सर्वेक्षण प्रक्रिया को हाल ही में शुरू कर दिया गया है। बिहार के सभी जमीन का सर्वे करवाना अनिवार्य है। क्योंकि इसका मुख्य उद्देश्य जमीन का रिकॉर्ड को एक बार फिर से ताजा अपडेट करना है। इससे दिन प्रतिदिन जमीन से जुड़े विवादों पर रोक लगाया जा सकता है। हम इस आर्टिकल में Bihar Jamin Survey 2024 से संबंधित सभी जानकारी को विस्तार से बताने वाले है। आज इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंतिम ध्यानपूर्वक जरूर पढ़े।

अगर आपका भी जमीन है। तो आपको बिहार जमीन सर्वे 2024 से जुड़ी सभी जानकारी जैसे की जमीन सर्वे क्या है, बिहार जमीन सर्वे करवाने के लिए जरूरी दस्तावेज क्या लगेगा, जमीन सर्वे के लिए आवेदन कैसे करना है, जमीन सर्वे के लिए फॉर्म कैसे भरें ऑनलाइन या ऑफलाइन इससे जुड़ी सभी जानकारी को इस आर्टिकल में हम आपको सरल शब्दों में बताने वाले है।

Name of the PostBihar Jamin Survey 2024
Type of the PostJamin Survey
Land Survey StateBihar
Land Survey ModeOnline/ Offline
DepartmentRevenue & Land Reforms
Official WebsiteClick Here

Bihar Jamin Survey 2024 क्या है?

बिहार जमीन सर्वे 2024 बिहार सरकार के द्वारा चलाया गया जा रहा एक नया अभियान है। जिसके माध्यम से बिहार राज्य के सभी जमीनों का वर्तमान रैयत से संबंधित जानकारी एवं जमीन का खाता खेसरा एवं रकवा का गणना कर विस्तृत और सटीक जानकारी प्रदान करना है। एवं जमीन संबंधित सभी रिकॉर्ड को पुनः अपडेट किया जाएगा। इससे जमीन से संबंधित जुड़े विवादों को अधिक से अधिक रोका जा सकता है।

Bihar Jamin Survey 2024 से संबंधित जानकारी

जैसे कि आपको पता होगा पहले 70 वर्ष पूर्व में जमीन का सर्वे किया गया था। जिसके आधार पर खतियान को तैयार किया गया था। फाइनली अब पुनः जमीन का सर्वेक्षण कर वर्तमान में चल रहे है। असली रैयत के नाम पर खतियान को तैयार किया जाएगा। आपको बता दे, मृत रैयत के नाम से खतियान नही बनाया जायेगा। बिहार जमीन सर्वे करवाने के लिए जरूरी दस्तावेज जैसे की रैयत मलगुजरी रसीद यानी की जमीन का रसीद, जमीन का स्वामित्व दस्तावेज जैसे की क्रय दस्तावेज, बटवारा दस्तावेज, केवला, दान पत्र दस्तावेज एवं स्वघोषणा पत्र और अन्य दस्तावेज की भी जरूरत पड़ सकता है।

घर से बाहर रहने वाले अपने जमीन का सर्वे कैसे करवाए

अगर आप भी बिहार के रहने वाले है। और आप बिहार से बाहर किसी अन्य राज्य में रहते है। और आप चाहते है। अपने जमीन का सर्वे करवाना तो अब आप ऑनलाइन के माध्यम से अपने जमीन का सर्वे का आवेदन दे सकते है। भूमि सुधार और राजस्व विभाग की वेबसाइट के जरिए आप अपना जमीन का सर्वे के लिए जरूरी दस्तावेज एवं स्वघोषणा पत्र को अपलोड करे

राजस्व विभाग के द्वारा बाहर रहने वाले लोगो के लिए ऑनलाइन की सुविधा शुरू कर दी है। जिससे कि बाहर होने वाले रैयत बड़े ही आसानी से ऑनलाइन के माध्यम से अपने जमीन का सर्वे को करवा सकते है। केवल उन्हें भूमि सुधार एवं राजस्व विभाग की वेबसाइट पर जरूरी दस्तावेज को अपलोड करना होगा।

Bihar Jamin Survey 2024 के लिए जरूरी दस्तावेज

जैसे कि आपको पता होगा की Bihar Jamin Survey 2024 को बिहार के अंतर्गत आने वाले सभी गांव में हाल ही में शुरू कर दिया गया है। अगर आपके भी मन में ये सवाल आ रहा है। कि कौन-कौन सा दस्तावेज सर्वे के लिए मांगा जाएगा। मांगे जाने वाले सभी दस्तावेजों की जानकारी नीचे बताया गया है। ऐसे हम आपको बतायेगे की जो भी दस्तावेज आपके जमीन का साक्षी प्रदान करे वे सभी दस्तावेजों की जरूरत पड़ने वाला है। जो निम्न प्रकार है।

  • जमीन का रसीद या मलगुजारी रसीद
  • जमाबंदी यानी की पंजी-2
  • खतियान
  • रजिस्ट्री दस्तावेज
  • केवाला दस्तावेज
  • दान पत्र दस्तावेज
  • शुद्धि पत्र
  • लगान रसीद
  • दर केवला
  • LPC सार्टिफिकेट
  • सरकारी पर्चा यदि हो तो
  • वर्तमान रैयत का आधार कार्ड
  • स्वघोषणा प्रमाण पत्र
  • सर्वे संबंधित फार्म
  • कोर्ट का आदेश फोटोकॉपी यदि हो तो
  • इससे जुड़े अन्य दस्तावेज
Bihar jamin survey 2024
Bihar Jamin Survey 2024

Bihar Jamin Survey जरुरी फॉर्म

SectionName
प्रपत्र-1उद्घोषणा का प्रपत्र
प्रपत्र-2रैयत द्वारा स्वामित्व/धारित भूमि की स्व-घोषणा हेतु प्रपत्र
प्रपत्र-3स्व-घोषणा के विरूद्ध निर्गत किये जाने वाले सत्यापन प्रमाण पत्र हेतु प्रपत्र
प्रपत्र-3(1)वंशावली
प्रपत्र-3(1.1)वंशावली के आधार पर प्रत्येक उत्तराधिकारी का दखल
प्रपत्र-3(2)याद्दाश्त पंजी
प्रपत्र-4गैर-सत्यापित/विवादग्रस्त भूमि की पंजी का प्रपत्र
प्रपत्र-5खतियानी विवरणी
प्रपत्र-6खेसरा पंजी का प्रपत्र
प्रपत्र-7खानापुरी पर्चा का प्रपत्र
प्रपत्र-8दावों/आक्षेपों का प्रपत्र
प्रपत्र-9दावों/आक्षेपों की पावती का प्रपत्र
प्रपत्र-10दावा/आक्षेप पंजी का प्रपत्र
प्रपत्र-11सूचना का प्रपत्र
प्रपत्र-12प्रारूप खानापुरी अधिकार-अभिलेख का प्रपत्र
प्रपत्र-13दावों/आक्षेप दायर करने का प्रपत्र
प्रपत्र-14दावों/आक्षेप दायर करने का प्रपत्र
प्रपत्र-15अधिकार-अभिलेख के प्रारूप प्रकाशन के दौरान दायर किए गए दावों/आक्षेपों की पंजी का प्रपत्र
प्रपत्र-16दावों/आक्षेपों की पावती का प्रपत्र
प्रपत्र-17अधिकार-अभिलेख के प्रारूप प्रकाशन के दौरान दायर दावों/आक्षेपों की सुनवाई हेतु पक्षकारों को सूचना का प्रपत्र
प्रपत्र-18नया तेरीज नया अधिकार-अभिलेख का प्रपत्र
प्रपत्र-18(1)लगान बन्दोबस्ती दर तालिका
प्रपत्र-19नये खेसरा पंजी का प्रपत्र
प्रपत्र-20अधिकार अभिलेख के अंतिम प्रकाशन का प्रपत्र
प्रपत्र-21अधिकार-अभिलेख अंतिम प्रकाशन के दौरान/प्रकाशन के उपरान्त दावा/आक्षेप दायर करने हेतु प्रपत्र
प्रपत्र-22अधिकार-अभिलेख के प्रारूप प्रकाशन के दौरान दायर दावों/आक्षेपों की सुनवाई हेतु पक्षकारों को सूचना का प्रपत्र

Bihar Jamin Survey 2024 ऑनलाइन आवेदन कैसे करें

अगर आप भी Bihar Jamin Survey 2024 को ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करना चाहते है। तो आप घर बैठे ऑनलाइन के माध्यम से बताए गए स्टेप बाई स्टेप जानकारी को फॉलो करके आप जमीन सर्वे प्रक्रिया को पूरा कर सकते है। जिसका संपूर्ण जानकारी नीचे बताया गया है।

  • Bihar Jamin Survey 2024 को ऑनलाइन के माध्यम से आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको इसके ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर जाना होगा।
  • ऑफिसियल वेबसाइट के होम पेज पर आने के बाद, बिहार विशेष सर्वेक्षण संबंधित सेवाएं का ऑप्शन मिलेगा। जिस पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपके सामने एक नया पेज खुल कर आ जाएगा। जो बिहार जमीन सर्वे 2024 का पोर्टल रहेगा।
  • उसके बाद आपको डैशबोर्ड पर रैयत द्वारा स्वामित्व/ धारित भूमि की घोषणा पत्र हेतु प्रपत्र का विकल्प मिलेगा। जिस पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद मांगे जाने वाले सभी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
  • अंत में, आपसे जमीन सर्वे संबंधित सभी जरूरी दस्तावेजों को स्कैन करके फार्म एवं घोषणा पत्र के साथ पोर्टल पर अपलोड कर देना है।
  • सभी प्रक्रिया को पूरा कर लेने के बाद आप अपने सर्वे फॉर्म को पुनः एक बार ध्यानपूर्वक जरूर मिला लें।
  • अंत में, आपको फाइनल सबमिट का विकल्प मिलेगा। जिस पर क्लिक करके आप अपना जमीन सर्वे आवेदन फार्म का अंतिम रूप दे सकते है।
  • ऊपर बताए गये प्रक्रिया को फॉलो करके आप बड़े ही आसानी से Bihar Jamin Survey 2024 का आवेदन फार्म प्रक्रिया को ऑनलाइन के माध्यम से पूरा कर सकते है।

Important Link

More Update Join Telegram GroupClick Here
Join Whatsapp GroupLink-1 | Link-2
Follow InstagramClick Here
फॉर्म PDFClick Here
वंशाली फॉर्मForm-1 | Form-2
अपने गाँव का अमीन का मोबाइल नं० एवं सर्वे की जानकरीClick Here
सर्वे ऑनलाइन आवेदनClick Here
Official WebsiteClick Here
10th, 12th Pass JobClick Here
Sarkari YojanaClick Here

निष्कर्ष

हम इस आर्टिकल में Bihar Jamin Survey 2024 से संबंधित सभी जानकारी को विस्तार से बताया है। यह आर्टिकल बिहार राज्य के रहने वाले नागरिकों के लिए बहुत ही जरूरी है। क्योंकि बिहार के सभी नागरिक को अपने जमीन का सर्वे करवाना है। एवं अति आवश्यक है। ऐसे में आपको सर्वे से संबंधित सभी जानकारी को लेना जरूरी माना जाता है। आज आप इस आर्टिकल में सर्वे से संबंधित सभी जानकारी को सरल शब्दों में बताया गया है। यह आर्टिकल आपके लिए काफी ज्यादा हेल्पफुल साबित होने वाला है। आप इस आर्टिकल को सोशल मीडिया एवं अपने दोस्त रिश्तेदार को जरूर शेयर करें किसी प्रकार की अतिरिक्त सहायता के लिए कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल कर पूछ सकते है।

Avatar of raushan kumar

About RAUSHAN KUMAR

Raushan Kumar is a passionate blogger with a deep interest in providing the latest information on jobs, education, scholarships, Admission and government schemes. His mission is to empower his readers with the knowledge they need to achieve their goals and lead fulfilling lives.

Leave a Comment