Join Whatsapp Group

Join Telegram Group

Jamin Ka Kewala Kaise Nikale 2024 | पुराने जमीन का केवाला दस्तावेज ऑनलाइन मोबाइल से निकाले : Very Useful

Jamin Ka Kewala Kaise Nikale 2024

कई बार जमीन से जुड़े हुए दस्तावेज हमसे खो जाते हैं, इन्हें दोबारा से बनवाने में हमें कई सारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। लेकिन अब बिहार सरकार ने जमीन से जुड़े हुए अधिकतर दस्तावेजों को प्राप्त करने की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है, जिससे कि आप सुविधाजनक रूप से इन दस्तावेजों को प्राप्त कर सकते हैं। केवला भी जमीन से जुड़ा हुआ एक जरूरी दस्तावेज है, यदि आपका यह दस्तावेज खो गया है तो आप भी इसे ऑनलाइन माध्यम से निकाल सकते हैं। अब इसे बनवाने के लिए आपको ऑफिस के चक्कर नहीं काटने होंगे और ना ही किसी अधिकारी को रिश्वत देनी होगी। आसानी से आप जमीन का केवला बनवा सकते हैं। 

आप भी अपनी जमीन का केवला बनवाना चाहते हैं तो इसके लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें। क्योंकि आगे आपको विस्तार से केवला ऑनलाइन माध्यम से निकालने की प्रक्रिया के बारे में बताया गया है। साथ ही आपको यह भी बताया गया है कि केवला क्या होता है, जिससे कि आप इस दस्तावेज की अहमियत को समझ सके। 

Jamin Ka Kewala Kaise Nikale 2024 Details in Hindi

बिहार राज्य की सरकार जमीन से जुड़े दस्तावेजों के रखरखाव का डिजिटलाइजेशन कर रही है। इसके लिए सरकार ने नए पोर्टल को भी लॉन्च कर दिया है। इस पोर्टल की सहायता से घर बैठे ही आप ऑनलाइन माध्यम से अपनी जमीन का केवला डाउनलोड कर सकते हैं। इस पोस्ट को आप अंत तक जरूर पढ़ें। क्योंकि काफी ज्यादा महत्वपूर्ण जानकारी आपको इस आर्टिकल के माध्यम से दी जाने वाली है। 

भूमि केवला क्या होता है?

जिन लोगों को भूमि केवला के बारे में जानकारी नहीं है आइए उन्हें विस्तार से बताते हैं कि आखिर भूमि केवला होता क्या है। आप सभी की जानकारी के लिए बता दें कि यह जमीन से जुड़ा हुआ एक बेहद ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। जब हम जमीन की रजिस्ट्री करवाते हैं तो हमें एक सेल डीड प्रदान की जाती है। इसे ही केवला कहा जाता है। इस दस्तावेज में जमीन के मालिक और जमीन से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी होती है। 

केवला दस्तावेज में यह सभी जानकारी होती है की भूमि किसके नाम पर रजिस्ट्रर हुई है। किसके द्वारा इस जमीन को बेचा गया है। भूमि की खाता संख्या, खसरा संख्या और भूमि पंजीकृत क्षेत्रफल कितना है। यह सभी जानकारी आपको केवला में मिलती है। इस दस्तावेज के माध्यम से व्यय दाखिल करने का काम भी किया जाता है। इस तरह से कई सारी महत्वपूर्ण जानकारियां सेल डीड यानी केवला पर अंकित होती हैं। 

भू अभिलेख बिहार पोर्टल से निकाल सकते हैं केवला 

जमीन से जुड़ा हुआ महत्वपूर्ण दस्तावेज केवला को बिहार के मूल निवासी भू अभिलेख बिहार पोर्टल की सहायता से निकाल सकते हैं। बिहार सरकार के द्वारा इस पोर्टल को लॉन्च किया गया है, जिस पर कई सारे दस्तावेजों की जानकारी उपलब्ध है। इस पोर्टल की सहायता से आप ऑनलाइन माध्यम से केवला समेत अन्य सभी दस्तावेजों को देखा डाउनलोड कर सकते हैं। आप ऑनलाइन माध्यम से आर्डर करके अपने घर भी दस्तावेजों की प्रति को मंगवा सकते हैं।

Jamin ka kewala kaise nikale 2024
Jamin Ka Kewala Kaise Nikale 2024

केवला दस्तावेज कैसे निकाले 

बिहार के मूल निवासी भू अभिलेख बिहार पोर्टल की सहायता से केवला दस्तावेज को ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। आप इस पोर्टल की मदद से आर्डर कर अपने घर पर भी इस दस्तावेज को मंगवा सकते हैं। आइए आपको स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया बताते हैं, जिससे कि आप भी जमीन से जुड़े दस्तावेज को अपने घर पर मंगवा पाएंगे। 

Jamin Ka Kewala Kaise Nikale 2024 Process

  • सबसे पहले आपको बिहार भू अभिलेख पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। 
  • पोर्टल के होम पेज पर आपको पब्लिक लॉग इन का विकल्प दिखाई देगा इस पर क्लिक कर दें। 
  • यदि आपने पहले से पोर्टल पर लॉग इन नहीं किया है तो न्यू यूजर रजिस्ट्रेशन के विकल्प पर क्लिक कर दें।
  • अब आपकी स्क्रीन पर एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा, उसमें मांगी गई सभी महत्वपूर्ण जानकारी को भर दें।
  • इस तरह से रजिस्ट्रेशन हो जाने के बाद आप पोर्टल पर यूजर आईडी और पासवर्ड की सहायता से लॉग इन कर लें।
  • पब्लिक लॉग इन करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक डैशबोर्ड खुल जाएगा।
  • इसके बाद आप डॉक्युमेंट टाइप में नामांकन अभिलेख का चयन करें।
  • फिर अपने जिला अंचल और मौजा का चयन कर लें। 
  • अब आप मौजा के अनुसार सर्च कर अपने दस्तावेज को निकाल कर इसकी जांच कर सकते हैं। 
  • यहां पर आपको पीडीएफ आईकॉन भी दिखाई देगा, जिस पर क्लिक कर आप इस फाइल को डाउनलोड कर सकते हैं। 
  • इसके अलावा आप इस कॉपी को पोस्ट ऑफिस के माध्यम से अपने घर पर भी मंगवा सकते हैं।
  • इसके लिए आपको रिक्वेस्ट फॉर डाउनलोड कॉपी के विकल्प पर क्लिक करना होगा।
  • हालांकि ऑनलाइन ऑर्डर पर मंगवाने के लिए आपको निर्धारित किए गए शुल्क का भुगतान करना पड़ेगा। 
  • उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी।

Important Link

More Update Join Telegram GroupClick Here
Join Whatsapp GroupLink-1 | Link-2
Follow InstagramClick Here
केवाला PDF निकालेClick Here
केवाला डिटेल्स देखेClick Here
Official WebsiteClick Here
10th, 12th Pass JobClick Here
Sarkari YojanaClick Here

निष्कर्ष : Jamin Ka Kewala Kaise Nikale 2024

इस आर्टिकल में हमारे द्वारा आपको जमीन के महत्वपूर्ण दस्तावेज केवला से जुड़ी हुई जानकारी दी गई है। किस तरह से आप बिहार को पोर्टल की मदद से इस दस्तावेज को हासिल कर सकते हैं, यह जानकारी आपको विस्तार से बताई गई है। अब भी आपको इस दस्तावेज से जुड़ा कोई सवाल है तो आप कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। हमारी टीम के द्वारा आपके सवालों के जवाब जरूर दिए जाएंगे। बिहार राज्य के अधिक से अधिक लोगों तक यह जानकारी पहुंचे, इसके लिए आप आर्टिकल को सोशल मीडिया पर शेयर जरूर करें।

Avatar of raushan kumar

About RAUSHAN KUMAR

Raushan Kumar is a passionate blogger with a deep interest in providing the latest information on jobs, education, scholarships, Admission and government schemes. His mission is to empower his readers with the knowledge they need to achieve their goals and lead fulfilling lives.

Leave a Comment